फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में चयनित की गई दो नंबर की दुकानें खोली गई,

विज्ञापन
नौशेरा में चयनित की गई दो नंबर की दुकानें खोली गई, - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
नौशेरा। कोविड-19 की महामारी को देखते हुए प्रशासन की तरफ जारी आदेश के मुताबिक दुकानों में 1 व 2 नंबर लगाए गए। शुक्रवार को दो नंबर की दुकानें जो प्रशासन की तरफ से चयनित की गई, खोली गईं। जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा, सेरी व लंबेडी आदि में जो भी उपभोक्ता बैंक में प्रवेश करता उनका करोना टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंक शाखा नौशेरा में आने वाले सभी उपभोक्ताओं के टेस्ट किए गए। इसी दौरान एक महिला उपभोक्ता का टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने पर लगभग एक घंटे तक बैंक बंद कर दिया गया। पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने बैंक को सैनिटाइज किया। सेंट्रलाइज के बाद बैंक को खोल दिए गए।
विज्ञापन

वहीं मास्क न पहनने पर थाना प्रभारी पंकज शर्मा की देखरेख में टीम बना कर 13 लोगों पर जुर्माना किया गया। नौशेरा में कुल 350 करोना टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें