फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना संक्रमित 28 नए मामले आने से संख्या पहुंची 148

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों का ग्राफ हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जिले में 28 नए कोरोना संक्रमित सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 148 पहुंच गई है।
विज्ञापन

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक मामले सुंदरबनी तहसील से हैं। जहां से 18 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। उसके अलावा राजोरी से 4 व अन्य क्षेत्रों से कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। हरिद्वार में कुंभ मेले से स्नान कर लौटे लोगों की पहचान और उनकी ट्रेसिंग व सैंपलिंग के लिए डीसी ने विशेष टीमें गठित की हैं। जिले में कोरोना संक्रमण को कम्यूनिटी स्प्रेड से रोकने के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रही है। जिला प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारोें, चिकित्सा ब्लॉकों के बीएमओ को बताया गया है कि हरिद्वार में महाकुंभ में भाग लेने के बाद जिले में अच्छी संख्या में लोग आ रहे हैं। अपने सभी संबंधित नाकों और ग्राम निगरानी समितियों को निगरानी और ट्रैकिंग के लिए सक्रिय करें ताकि उनकी पहचान कर सैंपलिंग की जा सके। बीएमओ को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि बाहरी राज्य से और अन्य हॉट स्पॉट से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच और सैंपलिंग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें