नौशेरा। सेरी से कलाल जाने वाले सड़क मार्ग में डींग नाले पर पुल बनाए जाने की 70 वर्षों से मांग की जा रही थी। इसको बनाए जाने का काम का तेजी से चल रहा है। कई वर्षों से रमेश चौधरी सरपंच पंचायत डींग व स्थानीय लोगों ने उपायुक्त व ग्रेफ विभाग के अधिकारियों से मांग की जा रही थी।
ज्ञात रहे की वर्षा होने पर डींग नाले में भारी उफान के चलते कई घंटे सड़क मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सेना के जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी नाले में उफान के चलते जाने गंवानी पड़ीं। डींग नाले पर पुल बनाए जाने का काम संबंधित ग्रेफ विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है। सरपंच रमेश चंद्र, राकेश चौधरी, दर्शन लाल, रोहित कुमार आदि ने ग्रेफ विभाग व डीसी का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि डींग नाले पर पुल काम होने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।