फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

Mon, 15 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने रियासत की भाजपा-पीडीपी गठबंध्ान सरकार के खिलाफत की। बैठक में कई नेता वहां थे। अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर रविवार को राजोरी जिले के थन्नामंडी के दौरे पर पहुंचे। पूर्व पीएचई मंत्री एवं उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, पूर्व स्वास्थ्यमंत्री शबीर अहमद खान सहित उन्होंने थन्नामंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए इसे विफल सरकार करार दिया। सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों की विकास तो दूर बुनियादी सुविधाएं तक प्रदान करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

कुशासन के चलते पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। जनता केवल चार महीनों में ही सरकार की जनता विरोधी नीतियों से तंग आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील करते हुए कहा कि सरकार अब ज्यादा टिकने वाली नहीं है।
विज्ञापन


कुछ महीनों में राज्य में फिर से चुनाव होंगे तथा अगली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस की नीतियों के बारे में जनता को अवगत करवाने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह जनसंपर्क करें व भारी से भारी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें।

शाम लाल शर्मा ने कहा कि केवल चार माह में ही पार्टियों में फूट पड़ गई। पीडीपी -भाजपा के मंत्री एक दूसरे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। जो नेता केवल अपनी जेबें भरने मे लगे हैं वह जनता के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें