फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौशेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर बुधवार को गुरु रविदास मंदिर बरेरी से विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ो के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नौशेरा बाजार, बस अड्डे से होते हुए सेना के मैदान में पहुंची।
विज्ञापन


शोभायात्रा में बच्चों ने निशात साहब उठाए, पालकियों में गुरु रविदास के फोटो व बालकों को तैयार करके बैठाया गया। श्रीश्री 108 गुरुदीप गिरि महाराज पठानकोट वाले विशाल रथ पर सवार शोभायात्रा में विराजमान रहे।

शोभायात्रा में मौजूद भारी भीड़ की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की। स्वामी गुरुदीप गिरि महाराज ने अपने प्रवचनों से संगत को गद्गद् करते हुए कहाकि नशे से दूर रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करें, पढ़ाई कराएं, साथ ही स्त्री स्वर्ग का द्वार है, पुराने विचारों को छोड़े स्त्री को अपने समाज में सम्मान दें। 639वें गुरु रविदास जी महाराज के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी गई।

मास्टर सोमराज चेयरमैन गुरु रविदास सभा की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शोभायात्रा में नौनयाल, हंजाना, मानपुर, भजनोवा, चौकी हंडन, झंगड, नारिया आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे। इस मौके पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा, एडवोकेट देवेंद्र बैल, हरजीत स्याल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें