फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बड्डाल के बच्चों को दिए कैरम बोर्ड, क्रिकेट किट

Sun, 02 Feb 2025 03:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त अभिषेक शर्मा के निर्देशानुसार और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) डॉ. राज कुमार थापा की निगरानी में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुखदेव राज के नेतृत्व में पीईएम, अद्रीस अहमद वानी के साथ एक टीम नर्सिंग कॉलेज और बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। इस दौरान उन्होंने बड्डाल गांव से स्थानांतरित परिवारों से बातचीत की।
विज्ञापन

बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें कैरम बोर्ड, वॉलीबाल, क्रिकेट किट आदि दिए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सामान्य स्थिति और मनोवैज्ञानिक राहत की भावना प्रदान करना है। अधिकारियों ने परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी भलाई सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें