शहर में मंगलवार को किसान मेला का आयोजन कर किसानों को बदलते मौसम में अपनी फसल को बचाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान, बागवानी, पशुपालन, रेशम उत्पादन व मधुमक्खी पालन विभागों द्वारा किसानों को नई प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि केंद्र के डायरेक्टर डा. केएस रिसम ने मेले का उद्घाटन किया।
डायरेक्टर ने किसानों से अपनी आजीविका में सुधार लाने के लिए कृषि सलाहकार सेवाओं, एकीकृत कीट एवं पोषक तत्व प्रबंधन, यंत्रीकृत, अनुकूलित खेती प्रणाली को अपनाने पर बल दिया।
वहीं केवीके के प्रोग्राम कोअर्डिनेटर डा. विकास टंडन ने बताया कि इस प्रकार के मेले से किसानों को बहुत लाभ होता है। डा. अरविंद शर्मा, डा. विकास शर्मा, डा. नरेंद्र पंडोत्रा, डा. सौरव गुप्ता एवं डा दीपक कुमार ने किसानों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान बताए।
कृषि, मौसम फील्ड यूनिट, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान स्टेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किसान मेले में करीब 250 किसानों ने भाग लिया।