फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सेवा भारती राजोरी ने किया रक्तदान

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सेवा भारती राजोरी ने किया रक्तदान - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सेवा भारती के युवा एवं रक्तदाता सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती वा रक्तदान किया। सेवा भारती की मुहिम में शामिल नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमसी राजोरी के शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल गुलाम अली शाह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। यह बहुत बड़ा पुण्य है। सेवा भारती की अच्छी पहल है। इससे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है और अन्य लोगों को इससे प्रेरण मिलेगी। लोग दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आएंगे।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद, जिला अध्यक्ष सेवा भारती राजेश बंटी, महासचिव रजत गुप्ता ब्लड डोनेशन इंचार्ज सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को जागरूकता किया
नौशेरा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए डींग में बुधवार को एक व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलाल राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से आयोजित किया गया।
योजनाओं की जानकारी के अभाव में युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर नहीं मिल पाता है। प्रतिभागियों को कार्यक्रम में 33 राष्ट्रीय राइफल्स (58 जीआर) के मेजर अल्ला श्रीधर ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कुल दस लड़के, छह लड़कियां, पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इसके बाद एक संवाद सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों केे प्रश्नों का समाधान भी किया। इसका उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना था। उन्हें सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय कौशल विकास एमएसएन के साथ-साथ अन्य योजनाओं के बारे में भी शिक्षित किया गया, जो कौशल प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें