फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट के कटारमल में विस्फोट से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट तहसील के कटारमल क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए विस्फोट से सनसनी फैल गई। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। सेना ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 3.00 बजे गांव के लोगों ने जोरदार धमाका सुना। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी ऊंची और भयानक थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की सूचना मिलते ही सेना व पुलिस ने भी क्षेत्र का दौरा किया और विस्फोट वाली जगह की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में पानी के एक प्राकृतिक संसाधन (बावली) के पास विस्फोट हुआ है। पुलिस और सेना पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट किसी आईईडी से हुआ है या कोई सिलिंडर आदि से। फिलहाल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान व जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें