फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अनियमित कटौती कर रही लोगों को परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बिजली विभाग की ओर से की जा अनियमित कटौती के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खासकर विद्यार्थी वर्ग की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। क्योंकि बिजली की बढ़ती कटौती के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यार्थियों का कहना है कि एक तरफ तो कोविड के चलते स्कूलों, कॉलेजों के बंद रहने के कारण उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की ओर से की जा रही अनियमित कटौती के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्यार्थियों सुमित कुमार, मनीष, शुभंम, साक्षी, शिवानी, रितेश, कुनाल आदि का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से शाम को तथा सुबह के समय होने वाली अनियमित कटौती के कारण उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि क्षेत्र में की जा रही अनियमित कटौती के कारण कम करके विद्यार्थियों को हो रहे परेशानियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें