फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अनियमित कटौती से परेशांन हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बिजली विभाग की तरफ से की जा रही अनियमित कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित कटौती के कारण लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि जब भी थोड़ी सी हवा चलती है, तो बिजली विभाग की खस्ताहाल लाइनों में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद हो जाती है। जिसे ठीक करने में विभाग के कर्मचारियों का बहुत समय लग जाता है और अक्सर शाम के समय बिजली बंद होने के कारण रात भर बिजली आती ही नहीं है। इस कारण लोगों को रात में उमस भरी गर्मी में सोना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों घनी श्याम, प्रेम कुमार, जगदीश लाल, सतपाल, नरेश कुमार आदि का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइनों के पास पेड़ों की शाखाओं की समय रहते शाख तराशी नहीं होने के कारण जब भी बरसात आती है तो इन शाखाओं के बिजली की लाइनों के साथ लगने से बिजली की लाईनें फाल्ट हो जाती हैं और बिजली बंद हो जाती है। इसका खामियाजा आम लोगों का भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि क्षेत्र में बिजली की खस्ताहाल लाइनों की मरम्मत कराकर लोगों को बिजली की अनियमित कटौती से आ रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें