फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में छात्र भिड़े

Thu, 02 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के बीटेक के कुछ छात्रों के बीच बुधवार को झगड़ा हो गया। जिसमें एक छात्र के घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात के चलते बीटेक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट।
विज्ञापन


तीसरे सेमेस्टर के एक छात्र मोहम्मद आकिब को कुछ छात्रों ने पीटना शुरू कर दिया। वहीं बीच बचाव कर कुछ अन्य छात्रों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दिए जाने की बात कहते हुए डाक्टर ने बताया कि उसकी हालत स्थिर थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उनके पास कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। विवि प्रशासन अपने स्तर पर ही जांच कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें