राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने कहा कि सहकारी समितियां स्वरोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सहकारी समितियों को मजबूत करना और सहकारी समितियों का रिवाइवल करना समय की जरूरत है और विभाग को सहकारी समितियों की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
उपायुक्त जिले में सहकारिता विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में सहकारिता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और अधिक से अधिक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को शामिल करके नई सहकारी समितियों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।