फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए शार्ट टर्म परमिट आवश्यक, डीसी ग्रेफ के 2 शार्ट टर्म परमिट (एसटीपी) मामलों को मंजूरी दी

विज्ञापन
निवेशक जागरूकता और शिक्षा पर युवाओं का 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल की अध्यक्षता में ग्रेफ अधिकारियों के पक्ष में परमिट पर चर्चा और अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमेटी के संबंधित सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में गांव कोट प्लानगढ़, चेनानी बागला, अनायतपुरा और जगलानू में नदी नाले पर आरबीएम की निकासी पर 58 आरसीसी और 110 आरसीसी के पक्ष में परमिट मामलों के लिए आवश्यक अनुमोदन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीडीसी ने कहा कि निर्माण सामग्री की कमी को दूर करने और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए शार्ट टर्म परमिट के लिए आवश्यक एनओसी समय पर जारी करना महत्वपूर्ण है। जिले में सड़कों, पुलों आदि का निर्माण किया जा रहा है। गहन चर्चा के बाद समिति ने ग्रेफ के 2 परमिट मामलों को मंजूरी दी।
बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों में एडीसी सचिन देव सिंह, डीएफओ अर्शदीप सिंह, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, डीओ पीसीबी अनुपम कौल, एसई हाइड्रोलिक्स जेपी सिंह, डीएमओ नसीब अहमद, सीएओ सोहन सिंह, डीएससीओ अब्दुल रशीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें