फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई के लिए सेना ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए, रोमियो फोर्स के तत्वावधान में सेना की इकाई ने मंजाकोट, पतरारा, डेहरी रैलीयोट और गलुथी गांवों में कोविड-19 जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कोविड -19 स्थिति के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को समय पर टीकाकरण, मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने कोविड-19 पर एक इंटरैक्टिव सत्र में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने महामारी पर अपने प्रश्नों, धारणाओं को साझा किया, जिसे चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा पर्याप्त रूप से संबोधित किया गया। इन गांवों की स्थानीय आबादी ने जागरूकता अभियान के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कुल 53 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें