फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: साक्षरता को बढ़ाने के लिए सरकार की पहलों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने सौनी और अलाल दर्रा में ‘जीवन में शिक्षा के महत्व’ पर व्याख्यान करवाया
विज्ञापन


संवाद न्यूच एजेंसी
राजोेरी। सेना ने आवाम आउटरीच पहल के तहत सौनी और अलाल दर्रा में गांव में ‘जीवन में शिक्षा के महत्व’ पर जागरूकता व्याख्यान करवाया। इसमें छात्रों और स्थानीय लोगों को शिक्षा का महत्व बताया गया। साक्षरता को बढ़ाने के लिए सरकार की पहलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा एक परिवर्तनकारी शक्ति है। इससे सामाजिक विकास के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित मार्गदर्शन की कमी से वे जीवन में पिछड़ जाते हैं। इस संवाद का उद्देश्य ऐसे युवाओं की क्षमता को पोषित कर सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। व्याख्यान में मार्गदर्शन, कोचिंग और सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। युवाओं को लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज व राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें