फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की सुंदरबनी में पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर इन्सान को अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। ये प्रवचन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वधान में सुंदरबनी में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर साध्वी गरिमा भारती ने किए।
विज्ञापन

साध्वी भारती ने हजारों श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की महिमा का रसपान करवाया। उन्होंने कहा कि धर्म शब्द का अर्थ ईश्वर को जीवन में धारण करना है और भक्ति मार्ग से ही ईश्वर की प्राप्ति होगी। यह मार्ग ब्रह्म ज्ञान दीक्षा से प्रारंभ होकर साधक का निरंतर भक्ति मार्ग पर अग्रसर रहते हुए आगे बढ़ने से परिपूर्ण हो पाता है। हमारे जीवन में प्रभु श्रीराम का प्रगटीकरण होगा तो अंतर का अंधकार मिट जाएगा। भीतर में ज्ञान रूपी दीप की रोशनी से जीवन जगमगा उठेगा। समापन पर आरती की गई। संगत के लिए भंडारा लगाया गया। इस मौके पर स्वामी सुचेतानंद, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना, सतपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अजय गुप्ता, श्याम मेहरा, मूलराज शर्मा ठेकेदार, अशोक शर्मा, लकी गुप्ता, जोगिंदर गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें