राजोरी। छह दिन पूर्व चकली गांव में पशु से क्रूरता मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि 12 मार्च को चकली गांव से एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ लोगों ने पशु के साथ क्रूरता की है। इसके बाद पुलिस की टीम चटियार चिंगस पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई साहिल चौधरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। बयान में बताया गया जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच और कानूनी औपचारिकताएं और कार्रवाई जारी है। एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद