फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में सामने आया एक और फर्जी गन लाइसेंस का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। केरल के बाद अब तेलंगाना में भी फर्जी गन लाइसेंस का मामला सामने आया है। इसमें भी राजोरी से तार जुड़े हुए होने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार वीरवार रात्रि करीब 1:30 बजे झांसी स्टेशन पर रेलवे प्रोटक्शन फोर्स को कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक कोच में पांच लावारिस बैग पड़े हैं। पुलिस से उन्हें कब्जे में लेकर जांच की तो उनमें से पांच बंदूकें मिलीं।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को दो बैग में से दो लड़कों के गन लाइसेंस मिले, जो राजोेरी के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो दो गन लाइसेंस मिले हैं उनमें से एक पर माजिद और एक पर रफीक नाम लिखा है। दोनों के पते राजोेरी के हैं। वहीं अन्य तीन बंदूक के बारे में पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली। पांच बैग भी पांच ऐसे युवकों के हैं जो तेलंगाना में किसी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे।
सूत्रों के अनुसार केरल में फर्जी गन लाइसेंस मामले सामने आने और राजोरी के 18 युवकों के गिरफ्तार होने के बाद तेलंगाना में काम कर रहे पांच युवक भी अपने बैग ट्रेन में छोड़ कर फरार हो गए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। फिलहाल मामले की पुष्टि करने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है। याद रहे कि दो सितंबर को केरल पुलिस ने राजोेरी के पांच युवकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से फर्जी गन लाइसेंस और बंदूकें बरामद की थीं।
विज्ञापन

उसके कुछ दिन बाद ही केरल पुलिस ने एक अन्य ठिकाने से 13 युवकों को गिरफ्तार किया था। उनसे भी बंदूकें और कारतूस बरामद किए। उनके पास भी फ़र्जी लाइसेंस ही मिले थे। पकड़े गए सभी 18 लोग राजोेरी के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। केरल में किसी सिक्योरिटी एजेंसी या एटीएम में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे, उनके पास फर्जी बंदूक लाइसेंस मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है, और बड़े पैमाने पर इसकी गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें