फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन के लिए फूटा गुस्सा

Wed, 18 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जवाहर नगर के वार्ड नंबर पांच के निवासियों ने मंगलवार को सरकारी राशन की किल्लत पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण वैद्य के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक मार्च माह के राशन का कोटा नहीं मिला है।
विज्ञापन


वैद्य ने बताया कि मार्च महीने में 17 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक लोगों को आटा, चीनी, चावल और मिट्टी के तेल की भारी किल्लत से जूूझना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई बीपीएल परिवारों में घर में खाने के लिए एक दाना तक नहीं है। ऐसे में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए भूखे रहने की नौबत आ गई है।

मौके पर पहुंचे विभाग के तहसील सप्लाई अधिकारी ने आश्वासन दिलाया कि एक-दो दिन में ही राशन सप्लाई पहुंचने की संभावना है। राशन आते ही लोगों में उसे वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें