विद्यार्थियों का दल वीरवार को देश का भ्रमण कर वापस लौटा। देश की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा एक टूर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले की थन्नामंडी तहसील के दूरदराज के क्षेत्रों के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे।
यह दल वीरवार को देश का भ्रमण कर वापस लौटा। दल में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इस दौरान दिल्ली जू, कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट आदि जगहों को देखा। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान दिल्ली मेट्रो की यात्रा की और सिनेमा हाल में फिल्म भी देखी।
टूर पर गए कुछ बच्चे ऐसे भी थे जो पहली बार अपने क्षेत्र से बाहर निकले थे। बच्चों के अभिभावकों ने सेना के इस कदम की सराहाना करते हुए इसे बच्चों के लिए लाभदायक करार देते हुए सेना के प्रति आभार प्रकट किया। इस दल में दो शिक्षक भी शामिल थे।