सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव पैली में बागवानी विभाग की तरफ से रविवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही वभिन्न ोजनाओं का लाभ उठाकर फलदार पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। गांव पैली में बागवानी विभाग की ओर से आयोजित किए गए शिविर में निदेशक बागवानी विभाग राम सेवक मुख्य अतिथि रहे। उनकी मौजूदगी में मदन लाल तथा हार्टिकल्चर डेवलपमेंट अधिकारी ने किसानों को बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारियां दीं।
निदेशक बागवानी विभाग राम सेवक ने कहा कि जिन किसानों के पास थोड़ी सी भी जमीन है, वह बागवानी विभाग के सहयोग से फलदार पौधों को तैयार करके अपनी रोजी रोटी कमा सकते हैं। गांव पैली में इस बार विभाग की तरफ से बरसात में पांच हजार के करीब बढ़िया किस्म के आम के पेड़ लगवाए जाएंगे, जिसमें विभाग पूरी तरह से किसानों का सहयोग करेगा। कार्यक्रम में मौजूद डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा, बीडीसी अरुण शर्मा ने बागवानी विभाग की तरफ से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे किसानों की बागवानी के प्रति रुचि बढे़गी और किसान बागवानी को एक रोजगार के तौर पर अपनाएंगे। इस मौके पर गांव पैली में पौधरोपण करके बरसाती मौसम में पांच हजार आम के पेड़ लगाने की मुहिम का शुभारंभ किया गया।