फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में 4 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील की अपर राज नगर पंचायत में शनिवार को उस समय खलबली मच गई जब मक्की के खेत में काम कर रहे चार लोगों को तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राज नगर निवासी दो महिलाएं सलीम अख्तर और बानो बेग़म और दो पुरुष मोहम्मद शाहिद और जफर इकबाल मक्के के खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक उन पर तेंदुए ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पीएचसी बुद्धल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी, और हालत स्थिर बताई जा रही है।
उधर, बुद्धल के ही दूरदराज गांव से एक 14 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास से ही अचानक गायब हो गई। बच्ची के अभिभावकोें और अन्य लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी इस क्षेत्र में लोगों ने तेंदुए को देखा था, इसलिए उन्हें आशंका है कि उसी तेंदुए ने बच्ची को उठाकर कहीं गायब कर दिया है।
विज्ञापन

इन शिकायतों पर प्रशासन ने पुलिस, वन्यजीव विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की टीम को शामिल करते हुए इलाके में एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन फोर्स की विशेष टीम को इलाके में भेज कर लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ कर चिड़ियाघर भेजें। ताकि लोग चैन की जिंदगी जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें