फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आरईटी शिक्षकों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
आरईटी शिक्षकों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की डीसी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के विभिन्न स्कूलों में नियुक्त आरईटी शिक्षकों ने शासन से ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू करने की मांग की। आल जम्मू-कश्मीर आरईटी फोरम जिला के बैनर तले इकट्ठे हुए शिक्षकों ने कहा कि उपराज्यपाल शासन को तत्काल शिक्षकों की मांग को पूरा करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर देना चाहिए। ताकि शिक्षकों को सड़कों पर आकर प्रदर्शन का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन

फोरम के प्रधान आफताब तंत्रे ने कहा वर्ष 2010 के बाद भर्ती हुए नो पेंशन स्कीम के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलना चाहिए। रहबर रे तालीम शिक्षकों को तत्काल स्थायी कर देना चाहिए। शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि अपनी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर उसका लाभ हासिल करने के लिए शिक्षक हर प्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने अन्य विभागों में काम कर रहे न्यू पेंशन स्कीम के कर्मचारियों को भी अपील करते हुए कहा कि वह भी हमारे बैनर तले आकर सरकार पर दबाव बनाए ताकि ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाए। उन्होंने रहबर ए तालीम शिक्षकों के लिए भी पेंशन स्कीम का प्रावधान करने और आरईटी शिक्षकों के लिए जल्द ट्रांसफर पालिसी बनाने की अपील करते हुए कहा कि व शिक्षक भी अपना पूरा जीवन एक ही सरकारी स्कूल में लगा देते हैं और इसलिए ट्रांसफर उन का अधिकार बनता है। तो सरकार को चाहिए जल्द उनके लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें