फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में नौशेरा में प्रदर्शन

विज्ञापन
नौशेरा में टायर जलाकर प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नौशेरा। केरल में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के विरोध में बुधवार को नौशेरा में सनातन धर्म सभा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी के नेतृत्व में गुजराल चौक में काफी संख्या में कार्यकर्ता लोग एकत्र हुए और टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत रैली की शक्ल में भारत माता की जय व हर्षा के गुनहगार को फांसी दो नारे लगाते हुए एडीसी कार्यालय पहुंचे। एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में तरुण कुमार, लोकश कुमार, नवीन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें