फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
राजोरी। पेयजल किल्लत से जूझ रहे केवल बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। सरपंच मोहम्मद फारुख की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जल्द समस्या के समाधान किया जाए।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि करीब चार साल पहले क्षेत्र में बोरवेल खोदने का काम शुरू किया गया, लेकिन आधे में ही काम छोड़ दिया गया। चार साल में बोरवेल खोदने और उसे पूरा करने का काम शुरू नहीं किया गया। बोरवेल का काम अधर में लटका होने के कारण गांव में आए दिन पेयजल किल्लत बनी रहती है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल और उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि वो संबंधित विभाग को जल्द से जल्द बोरवेल का काम पूरा करने के निर्देश दें ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें