नौशेना। मुख्य बस अड्डा के दुकानदारों ने झांगड़ चौक से बैरियर हटाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने यात्री वाहन को मुख्य बस अड्डा में आने की अनुमति दि जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे विवेक आनंद, डाक्टर भुवनेश्वर शर्मा, सुनील गुप्ता आदि ने कहा की झांगड़ चौक में पुलिस का बैरियर लगा होने के कारण यात्री वाहन वाया रघुनाथ मंदिर से होकर आते हैं। इसके कारण दुकानदारी ठप हो चुकी है। छोटे से बडे़ दुकानदार जिन्होंने ऋण लेकर व्यापार चला रहे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि हमने इस समस्या को नौशेरा प्रशासन से अवगत कराया, प्रशासन ने इस बात को मान लिया था, लेकिन कुछ लोग एतराज न करें, सब दुकानदार इस परेशानी को समझें, मुख्य बस अड्डा में झांगड़ चौक से सीधे यात्री वाहन जैसे पहले आते थे, आने से एक तो अस्पताल में आने वाले मरीजों को , व तहसील कार्यालय जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। दूसरा मुख्य बस स्टैंड के दुकानदारों का काम चल पाएगा, जिससे दुकानदारों को राहत मिलेगी।
थाना प्रभारी प्रदर्शनकारियों को शांत कर सड़क मार्ग को खुलवाया।