राजोरी के पंजा चौक क्षेत्र में हैंड खराब होने पर प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी।
राजोरी। राजोरी शहर के पांजा चौक क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने खराब हैंडपंप की मरम्मत करने और पैसेंजर शेट बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि करीब आठ माह से हैंडपंप खराब है। इससे लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल की किल्लत महसूस हो रही है।
प्रदर्शनकारी ने बताया कि क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की आपूर्ति से भी पानी कई बार बाधित रहता है। हैंडपंप खराब होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तत्काल खराब हैंडपंप की मरम्मत करें ताकि लोगों की परेशानी का हल हो सके। ख्वाजा चौक में यात्री शेड न होने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पंजा चौक इलाके में हर ओर जाने वाले वाहन रुकते हैं। वहां यात्री उतरते हैं, लेकिन यात्री शेड न होने के कारण यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ता है। उन्होंने जल्द क्षेत्र में पैसेंजर शेड स्थापित करने की मांग की।