फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 08 Jan 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो विभिन्न पुलिस थानों में बुधवार को अपहरण के बाद बलात्कार के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले एक गांव की 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी को उसी के पड़ोसी ने अगवा कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके ही पड़ोस का एक युवक पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। पहले भी कई बार उसने रास्ता रोक कर तंग किया।

तीन दिन पहले जब वह पशु चराने घर के पास के जंगल में गई थी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए जंगल तक पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस  आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में भी एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।

महिला और उसके पति ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के ही एक निवासी ने उनके घर जबरदस्ती घुस कर महिला के साथ दुर्ष्कम किया है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार को जब वह घर में अकेली थी तो वह घर में घुस आया और उसे अपनी हवास का शिकार बना डाला।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें