फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में रविवार को सरकारी भूमि पर कब्जे करने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक राजोरी थन्नामंडी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द कब्जा हटाने की गुहार लगाई। प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद शब्बीर, हाजी अब्दुल हमीद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद असलम आदि ने बताया कि वार्ड नं 13 स्थित सरकारी भूमि को पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग जनाजा गाह के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में जब भी किसी की मृत्यु होती है तो उसी स्थान पर उसकी नमाज-ए-जनाजा अता करने के बाद उसे दफन करने के लिए कब्रिस्तान ले जाया जाता है। रविवार की सुबह भी कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर काम करना शुरू कर दिया। इसे देख लोगों ने तत्काल वहां पहुंचकर काम बंद करवाया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब, एसडीएम अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे व प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। एसडीपी के अनुसार पुलिस ने लोगों की लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें