फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राजोरी में ‘PIA’ लिखा हुआ संदिग्ध गुब्बारा बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच शुरू

Tue, 03 Mar 2026 01:53 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी जिले के सरहोती गांव में पुलिस ने उर्दू में ‘पीआईए’ लिखा लाल-सफेद हवाई जहाज आकार का गुब्बारा बरामद किया।
विज्ञापन
राजोरी में ‘पीआईए’ लिखा हवाई जहाज आकार का गुब्बारा बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के सरहोती गांव में मंगलवार को पुलिस ने हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा बरामद किया। स्थानीय लोगों ने यह गुब्बारा देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल और सफेद रंग का यह गुब्बारा पर उर्दू में 'पीआईए' लिखा हुआ था। पुलिस पोस्ट टेर्यात की टीम मौके पर पहुंची, गुब्बारे को सुरक्षित किया और उसे जब्त कर लिया।

यह घटना  23 फरवरी की उस घटना के बाद हुई है, जब अखनूर सेक्टर के गुनारा गांव से दो गुब्बारे बरामद किए गए थे। उन गुब्बारों में पाकिस्तानी  पांच हजार का नोट और अमेरिकी डॉलर जुड़ा हुआ पाया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और गुब्बारे के स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें