राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने की व्यवस्थाओं पर बुधवार को चर्चा की। इसे अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में बताया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में सरकार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और डीसी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले भर में संस्थागत और आवासीय भवनों पर फहराने के लिए आवश्यक झंडे की मांग का आकलन करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए सहायक आयुक्त विकास राजोेरी को झंडों की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई और वह पंचायत स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने पहल को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वय और सहयोग का आह्वान किया और स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों, गैर सरकारी संस्थाओं और पंचों सरपंचों, पार्षदोें की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्कूल स्तर पर धन संग्रह के लिए एक अभ्यास आयोजित करने का आह्वान किया।