फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई राजोरी की 28 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मार्च 31, 2023 की समय सीमा निर्धारित

विज्ञापन
डीसी राजोरी विकास कुंडल राजोरी मे पीएमजीएसवाई के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिले में पीएमजीएसवाई के तहत हुई प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को राजस्व और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एक्सईएन सुभाष शर्मा ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-एक और दो के तहत 195 योजनाओं में से 182 पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी पर काम चला रहा है।
विज्ञापन

ईएक्सएन ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत 8 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत योजनाएं मुगला-खवास हैं, सियोट से कालाकोट, नदिला से चतुरी, लंगर टॉप टू गन्या, कलसिया से दरहाल, पूना खटेर से नवाबाद, चन्नी प्राट से बाखर और बीजी से काकोरा शामिल हैं। बैठक में बुद्धल मंडल की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पीएमजीएसवाई के पहले और दूसरे चरण के तहत स्वीकृत 124 योजनाओं में से 109 पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य पर काम चल रहा है। एक्सईएन ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत 4 योजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जो हुब्बी से बग्गल कोट, दरहाल से उप्पर सिंगली, साज बसिया से दखना और मंगोटा से दरहाल शामिल हैं। सभी परियोजनाओं समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्य में तेजी लाने और सरकार द्वारा निर्धारित समय में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।
संभागवार लक्ष्यों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई और डीडीसी ने संबंधितों को प्राथमिकता के आधार पर प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। उपायुक्त ने चरण-एक और दो के तहत स्वीकृत शेष परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 31 मार्च, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें