फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजोरी : एडीडीसी ने की बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। एडीसी पवन कुमार ने शुक्रवार को धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की के साथ बैठक कर पुंछ के मंडी स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन की व्यवस्था पर चर्चा की। इसके साथ ही यात्रा को सुगम बनाने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति, यात्रा मैदान की सफाई, सामुदायिक रसोई और लंगर के लिए अस्थायी शेड का निर्माण, राशन और एलपीजी आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधाओं आदि पर विस्तार से बातचीत की गई।
एडीडीसी ने जल शक्ति और पीडीडी के अधिकारियों को यात्रा शिविरों में निर्बाध पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने ईओ को स्थलों पर उचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा, जबकि अग्निशमन और आपातकालीन विभाग के संबंधित अधिकारी को दिन और रात में दमकल गाड़ियों को यात्रा मैदान में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीसी ने यात्रा की व्यवस्था करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों और दायित्वों के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें