फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीआर ने तेज की जांच

Thu, 22 Sep 2016 08:14 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
RAjouri - फोटो : PTI
विज्ञापन
 क्षेत्र में 14 तारीख को बहुसंख्यक समुदाय के युवकों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की जांच एसीआर ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

एसीआर राजोरी अमरदीप सिंह ने अपनी जांच को तेज करते हुए ऐसे सभी लोगों को अपने बयान दर्ज करवाने को कहा है जो उपद्रव के वक्त मौके पर मौजूद थे।
एसीआर ने नोटिस जारी कर लोगों को उनके कार्यालय पहुंच कर अपने बयान दर्ज करवाने को कहा है। एसीआर ने बताया कि जांच को तेज कर जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
इतना ही नहीं यदि उपद्रव के दौरान पुलिस प्रशासन ने कोई लापरवाही या ढील बरती है तो पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद राजोरी मे कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जब बहुसंख्यक समुदाय के युवक कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब पुलिस मूक दर्शक बन तमाशा देख रही थी। यदि पुलिस ने समय पर सही कार्रवाई की होती तो तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को रोका जा सकता था।
वहीं मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने राजोरी का दौरा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसीआर राजोरी की अगुवाई में एक टीम गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पहले जुल्फकार अली और बाद में पीएचई मंत्री शाम चौधरी ने राजोरी का दौरा कर अल्पसंख्यक समुदाय को भरोसा दिलाया था कि किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस की लापरवाही यदि साबित हुई तो पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें