फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटनां में दो लोग घायल एक को जम्मूं रेफर कर दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। तहसील पौनी के गांव लेतर में शुक्रवार को एक स्कूटी के सड़क से फिसलने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से एक को गंभीर प्राथमिक उपचार देकर जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

भामला पुलिस के अनुसार गांव लेतर में राधे श्याम पुत्र मदन लाल निवासी गौदर तथा बनसी लाल पुत्र सोहन लाल निवासी छरती पौनी स्कूटी से जा रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटी फिसल गई और वे घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राधे श्याम को गंभीर चोटें आने के कारण जीएमसी रेफर कर दिया गया, जबकि बंसी लाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भामला पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें