फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट सड़क हादसे मे 6 महिलाएं घायल

विज्ञापन
मंजाकोट सड़क हादसे मे 6 महिलाएं घायल - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट के तकिया मोड़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के सड़क हादसे में 6 महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक द्वारा संचालित एक इको वाहन नंबर जेके 11 ई 6710 सरोला से मंजाकोट की ओर जा रहा था। तेज गति से वाहन जब तकिया मोड़ के पास) पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

परिणाम स्वरूप इस हादसे में कार में सवार 6 महिला घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मंजाकोट के सरकारी अस्पताल लाया। उपचार कर रहे डॉ. के अनुसार घायलों में शमीम अख्तर (30) पत्नी मोहम्मद शकील, सोफिया कौसर (26) पत्नी मोहम्मद शकील, खातून बेगम (60) पत्नी मोहम्मद इकबाल, खलीदा कौसर (28) पत्नी मोहम्मद कफील, तजीम बेगम (45) पत्नी मोहम्मद अकरम और सोहाना कौसर (3) पुत्री मोहम्मद शकील का उपचार जारी है। चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें