फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कंडी थाने के सवाडी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय नसरीन अख्तर पत्नी अब्दुल मजीद सुबह कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई। परिवार ने उसे कंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर जब मायके वालों को लगी तो उन्होंने इसे हत्या का मामला करार देते हुए जांच की मांग की। मायके वालों ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी बेटी का विवाह मजीद से हुआ था। पति और ससुराल के लोग उसे शुरू से परेशान करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसे आत्महत्या का नाम दिया जा रहा है। पुलिस ने धारा 174 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें