सुंदरबनी में सरकारी डिग्री कालेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों के समर्थन में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
सुंदरबनी के लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रधान रोहित कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर रोहित कुमार ने कहा कि सुंदरबनी के सरकारी डिग्री कालेज के छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी डिग्री कालेज में कामर्स और साइंस की पढ़ाई नहीं होने, डिग्री कालेज बनने के चार वर्षों बाद भी इमारत का निर्माण न होने से छात्रों को काफी परेशानियां हो रही है।इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।