फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल जारी

Sun, 15 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


शहर के डाकखाने में हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने केंद्र सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा।

इस संबंध में आल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के राज्य अध्यक्ष केके शर्मा और राज्य महासचिव योग राज ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


जिससे देश भर में डाक सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने डाक सेवकों की कोई सुध नहीं ली तो वह भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


डाक सेवकों की हड़ताल जारी नौशेरा में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। डाकघर परिसर में कर्मचारी दिनभर धरने पर बैठे रहे।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं पूरा करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर यूनियन प्रधान रोशन लाल, मनोहर लाल, संतोष सिंह, योगेश कुमार आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें