राजोरी। मरम्मत को लेकर बंद किए गया हैमिल्टन पुल सोमवार खोल दिया गया, लेकिन सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही अनुमति दी गई। जो शहर के व्यापारियों और दुकानदारों को हजम नहीं हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि पुल के खुलते ही बड़े वाहनों की आवाजाही भी होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रशासन ने बस अड्डे से बसों को शिफ्ट करने का मन बना लिया है, जिसका सबूत उन्होंने दे दिया है। ज्ञात हो कि दो हफ्ते पहले पुल पर दरार पड़ने के कारण पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया था। उस पर भी शहर के व्यापारियों और दुकानदारों ने ने प्रदर्शन कर इस पुल की मुरमत कर जल्द चालू करने के लिए प्रशसन पर दबाव डाला था। वहीं सोमवार को पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन प्रशसन ने यह आदेश भी जारी कर दिया कि इस पुल पर केवल छोटे निजी वाहन चलेंगे। दुकानदारों ने कहा कि यदि बड़ी बसें व ट्रक इस पुल पर नहीं चलने दिए गए तो वह एक बार फिर प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
क्योंकि इसका उन्हें कोई लाभ नहीं पहुचेंगा। बस स्टैंड कमेटी के सदस्य
हाजी यूसफ डार ने डीसी से यह गुहार लगाइ कि हैमिलटन पुल पर बड़े वाहन चलाने की अनुमति दे दी जाए ताकी शहर के व्यापार पर बुरा असर न पड़े। उल्लेखनीय है कि हैमिल्टन पुल करीब 100 साल पुराना है। जिसमें दरारे पड़ने से इसे बंद कर दिया गया था।