फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्र ने पंखे से लटकर जान दी

Tue, 19 Mar 2013 05:31 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी नगर में शिवकाशी डोबा के पास रहने वाले स्नातक पार्ट-दो के छात्र ने रविवार देर रात कमरे में पंखे में कुंडा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगनदीप रैना पुत्र पुष्कर राज निवासी शिवकाशी डोबा अपने कमरे में रात में करीब 11 बजे तक नियमित रूप से पढ़ता था। परिवार वालों के मुताबिक 11 बजे तक पढ़ाई करने के बाद रोजमर्रा की तरह सो गया और उसकी माता और छोटा भाई दूसरे कमरे में सो गए। गगनदीप का पिता सीआरपीएफ में नौकरी करने के कारण ड्यूटी पर था। सुबह जब उसकी मां चाय लेकर गगनदीप के कमरे में गई और दरवाजा खोलकर देखा तो मां के दुपट्टे से गले में फंदा डालकर पंखे से झूल रहा था। उसकी मां ने जैसे ही हौलनाक नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए और उसके चिल्लाने की आवाज सुन सभी मोहल्ले वाले घर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया तथा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें