फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नामी दुकानों पर छापे मारे

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। स्वास्थ्य विभाग और म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों ने शनिवार को शहर की तीन नामी दुकानों पर छापेमारी कर पनीर और खोए के सैंपल भरे। दुकानों पर बिना जाली के खाने पीने की वस्तुएं बेचने पर दुकानदारों को फटकार भी लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला फूड आफिसर प्रेम नाथ की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी आफिसर जफर इकबाल, म्यूनिसिपल कमेटी के फूड इंस्पेक्टर और अन्य फूड इंस्पेक्टर के साथ मिलकर छापेमारी की। सबसे पहले सिटी चौक स्थित खजुरिया स्वीट शाप पर छापा मारा गया। यहां पर टीम ने पनीर के सैंपल भरे। इस दौरान दुकानदारों के साथ अधिकारियों की जमकर बहस भी हुई। इसके बाद टीम ने बाली स्वीट शाप पर छापा मार कर पूरी दुकान की जांच की। यहां पर दूध, खोया और पनीर की जांच की। टीम ने यहां खोए के सैंपल भरे। वहीं टीम ने देखा कि दुकान पर बिकने वाले समोसे पकोड़े, जलेबी, एवं अन्य प्रकार की मिठाइयां बिना ढंके हुए बेची जा रही थी। इस पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। इसके बाद टीम ने रमेश स्वीट शाप पर भी छापा मारकर खोए के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जम्मू लेबोरटरी में जांच के लिए भेज दिया गया है। फूड आफिसर, प्रेम नाथ ने बताया कि यहां नकली खोया और मिलावटी पनीर बेचे जाने की सूचना मिली थी। सैंपल फेल हो जाते हैं तो इन दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें