राजोरी (ब्यूरो)। सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने डांगरी ब्लाक के सात स्कूलों में शनिवार को फर्नीचर भेंट किया। स्कूलों को 136 डेस्क और बेंच सेना दिए गए। यह स्कूल क्षेत्र के दूरदराज इलाके में स्थित हैं। यहां पहुंचने तक सड़क नहीं है। यहीं नहीं सेना ने बजराला स्कूल में 25 हजार रुपए की किताबें भी बच्चों में वितरित की गई। कार्यक्रम स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने शिरकत की।
क्षेत्र के सरपंचों और पंचों न कार्यक्रम में पहुंचकर सेना के इस प्रयास की सराहना की। सेना के अधिकारियों ने कहा कि आपरेशन सद्भावना के तहत दूर दराज के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करना है।