फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80,148 बच्चों ने पी पोलियों की बूंदें

Mon, 30 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी/नौशेरा/सुंदरबनी/मेंढर
विज्ञापन
पोलियो बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पांच वर्ष से कम आयु के 80,148 बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गईं। जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पोलियो अभियान के तहत पहले दिन जिले भर में बनाए गए 639 बूथ पर पोलियो बूंदे पिलाई गईं।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत रोटरी क्लब द्वारा शहर के गुज्जरमंडी चौक पर बनाए गए बूथ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी विबोध गुप्ता ने की। रोटरी क्लब के असिसटेंट गर्वनर लोकेश बख्शी, जोनल हेड केके लंगर, जिला प्रधान अमनदीप सिंह, सीएमओ डॉ. यूनुस चौधरी की मौजूदगी में बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाई गईं। सीएमओ ने बताया कि जिले भर में पांच वर्ष से कम आयु के 10,6,383 बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाई जानी थीं। पहले दिन 76.81 प्रतिशत बच्चों को बूंदे पिला दी गई है।

अगले दो दिनों में डोर टू डोर मुहिम के तहत घर-घर पहुंच कर बूंदें पिलाई जाएंगी। सीएमओ के अनुसार जिले के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में बूंदे पिलाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। विशेष टीमों के सुपरविजन के लिए 133 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जबकि 50 मोबाइल ट्रांजिट टीमें भी गठित की जा चुकी हैं। नौशेरा में एसडीएम ने अभियान का शुभारंभ किया। नौशेरा ब्लाक में कुल 67 बूथ बनाए गए थे। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया था।
विज्ञापन


सुंदरबनी में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 69 बूथों व छह ट्रांजिट केंद्रों पर कुल 7550 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर 82.50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया। सुंदरबनी में रविबार सुबह बीएमओ सुंदरबनी डॉ. गोविंद शर्मा ने उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में बच्चे को अपने हाथ से दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सुंदरबनी स्वास्थ्य विभाग में दिनभर चले इस अभियान को 82.50 लख्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें