रविवार को जिले की सूरनकोट तहसील के बर्फबारी बारी प्रभावित क्षेत्र डोगरेयां के ग्रामीणों ने मिट्टी के तेल, राशन, बिजली और पानी की किल्लत को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मंजूर अहमद बट्ट, माशूक हुसैन, अहमद दीन, मोहमद सुलेमान ने बताया कि बिजली, पानी, राशन, केरोसिन आदि के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके चलते उनको सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दो चार दिन में क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करवाई गईं, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।