फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 मोर्टार शेलों को किया नष्ट

Tue, 08 Nov 2016 07:42 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बम ‌न‌िरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है लेकिन भारतीय सेना हर बार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पाक की तरफ से दागे शेलों को भी नष्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाक सेना की तरफ से दागे शेल जो फटे नहीं उन्हें सेना की बम निष्क्रिय दस्ता तेजी से नष्ट कर रही है। इसी कड़ी में करीब पांच दर्जन शेल भारतीय सेना पिछले एक हफ्ते में नष्ट कर चुकी है।
पुंछ जिले की मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर और राजोरी के तारकुंडी सेक्टर में पाक की तरफ से दागे गए शेल रिहायशी इलाकों में गिरते हैं। वहीं करीब 60 मोर्टार शेल ऐसे भी भारतीय क्षेत्रों में गिरे थे जो फटे नहीं थे।
विज्ञापन

बालाकोट स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन और राजोरी स्थित सेना की एस आफ स्पेड डिवीजन ने मोर्टार शेलों को नष्ट करने का बीड़ा उठाया है। सेना लगातार ऐसे इलाकों को खंगाल रही है जहां पर पाक की गोलाबारी अक्सर होती रहती है। ऐसे इलाकों को खंगाल कर सेना शेलों की तलाश कर रही है।
सेना के एक उच्च अधिकारी के अनुसार यह शेल फटने की स्थिति में भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आम लोगों की कीमती जिंदगियों की रक्षा करने को सेना की पहली प्राथमिकता बताते हुए अधिकारी ने कहा कि सेना लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देती है।
विज्ञापन

सेना के विशेष बम निरोधक दस्ते के जवान मोर्टार शेलों को नष्ट करने में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें