फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के नौवें स्वरूप सिद्धि दात्री का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। संतोषी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद भक्तों ने मां से सुख शांति व समृद्धि की कामना की। जवाहर नगर के भोली माता मंदिर में आयोजित सतसंग के दौरान दिलबाग महाराज ने भक्तों को मां की लीलाओं से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने सिद्धि दात्री स्वरूप की उपासना कर सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके प्रभाव से शिवजी का आधा शरीर स्त्री का हो गया था। इस कारण वह अर्द्धनारेश्वर कहलाए। अष्टमी पर मंदिरों में हवन-पूजन किया जाएगा और जगह-जगह कन्याभोज व भंडारे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें