राजोरी। राजोरी पुलिस ने जिले के बुद्धल क्षेत्र में सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ कर 38 बैग सरकारी चावल सहित वाहन को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर बुद्धल पुलिस की एक टीम ने एसएचओ संजय रैना की अगवाई में बुद्धल के केवल मोड़ा बिजी रोड पर गश्त करते हुए पाया कि सरकारी राशन की कालाबाजरी की जा रही है। पुलिस ने जांच में पाया कि सरकारी राशन की सप्लाई एक निजी डीलर को की जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही 38 बैग सरकारी चावल को वाहन सहित जब्त कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी जुगल मन्हास के अनुसार पुलिस मामले की जांच जारी है।
फूड सप्लाई विभाग ने दो डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड
सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना मिलते ही डीसी ने कार्रवाई के आदेश दिए। फूड सप्लाई विभाग के एडी ने बुद्धल केवल के दो सरकारी डीलरों गुलाम मोहीदीन और मोहम्मद सादिक के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, तहसील सप्लाई अधिकारी (टीएसओ) के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।