गो तस्करी, कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे पशु
- फोटो : अमर उजाला
जिले की कोटरंका पुलिस ने एक पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार पशु तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से 18 पशुओं को मुक्त करवाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जगलानू क्षेत्र से कुछ लोगों ने पशुओं को पैदल ही कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहे हैं।
एसएचओ कोटरंका जहांगीर अहमद की टीम ने रास्ते में नाका लगाया और वहां पहुंचते ही चार तस्करों को दबोच लिया।
पुलिस ने चारों तस्करों के कब्जे से 18 पशुओं को मुक्त करवा लिया है।